उत्तर प्रदेशमनोरंजनलखनऊ

लखनऊ पहुंची ‘किन्नर’ की स्टार कास्ट, अयोध्या- गोरखपुर समेत इन जिलों में होगी फिल्म की शूटिंग

लखनऊ। फिल्म किन्नर की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। यह फिल्म किन्नर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर में होगी। इस फिल्म में आशुतोष राणा काम कर रहे हैं। यह जानकारी किन्नर फिल्म के लेखक और निर्देशक पवन पाण्डेय ने रविवार को हजरतगंज स्थित एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान दी है।

दरअसल, जल्द ही दर्शकों को एक नई फिल्म जल्द ही देखने को मिलेगी। रविवार को फिल्म की स्टार कास्ट लखनऊ पहुंची है और  ‘किन्नर’ हिन्दी फीचर फिल्म का केक काटकर मुहुर्त किया गया। यह हिन्दी फीचर फिल्म ‘किन्नर’ समाज के दशा-दिशा, राजनैतिक, सामाजिक परिवेश को लेकर बनाई जा रही है। इसकी शूटिंग लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर में की जायेगी। कहानी की शुरूआत किन्नरों के परिवेश को लेकर की जायेगी।

‘किन्नर’ हिन्दी फीचर फिल्म है जिसके निर्माता नितेश रमेश हैं और लेखक और निर्देशक पवन पाण्डेय हैं। सहनिर्माता-सचिन सैनी, अनूप सैनी, सालोम साइमन व फिल्म संयोजक संजय पाण्डेय, प्रोडक्शन मैनेजर भोला शंकर उपाध्याय हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोडयूसर प्रदीप मिश्रा हैं।

वहीं फिल्म के मुख्य कलाकारों की बात करें तो आशुतोष राणा, प्रियम्बदा पाण्डेय, अन्जन श्रीवास्तव, शिशिर शर्मा,अनूप पाण्डेय,सुरेन्द्र पाल, पावनी गुप्ता (बाल कलाकार),अर्चना टाइटस, सजल श्रीवास्तव शामिल हैं।

इस फिल्म में चार गाने होंगे जिसको अपने सुरों से संजोयेंगे शाहिद माल्या,मालिनी अवस्थी, पलक मुच्छल, गीत-संगीत-कुमार मंजुल का होगा। यह फिल्म एसआरआर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हिन्दी फीचर फिल्म अक्टूबर तक प्लेटफार्म पर आ जायेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button