देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी को बड़ा झटका, MVA से अलग होगी समाजवादी पार्टी, अबू आजमी ने किया बड़ा ऐलान

मुंबईः महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी ने एमवीए से बाहर होने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने इस संबंध में बड़ा ऐलान किया है। अबू आजमी ने शनिवार को कहा कि जो विपक्ष के लोग हैं उन्होंने हमसे कोई संपर्क नहीं किया। टिकट वितरण में हमसे कोई बातचीत नहीं की। चुनाव के दौरान कोई समन्वय नहीं था…तो हमसे उनसे क्या लेना-देना।

अबू आजमी ने कही दो टूक

ईवीएम मुद्दे का हवाला देकर एमवीए विधायकों के आज शपथ नहीं लेने पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी प्रमुख अबू आजमी का कहना है कि हमें इससे क्या लेना-देना। मैं यह भी सुझाव देता हूं अगर लोगों को संदेह कि ईवीएम में गड़बड़ी होती है तो सभी को मिलकर इसे चुनाव से हटा देना चाहिए।

सपा विधायक रईस शेख ने कही ये बात

दरअसल एमवीए के विधायकों ने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाकर आज विधायक पद की शपथ नहीं ली। लेकिन एमवीए के साथ चुनाव लड़ने वाली समाजवादी पार्टी के दोनों विधायक अबू आजमी और रईस शेख ने विधायक पद की शपथ ली। सपा विधायकों का कहना है कि ऐसा लगता है कि एमवीए सिर्फ तीन दलों का गठबंधन है। छोटे दलों का कोई सम्मान नहीं किया जा रहा है। इसलिए हम लोगों ने फैसला किया है कि हम एमवीए का हिस्सा नहीं रहेंगे। सपा विधायक रईस शेख ने कहा कि एमवीए की तरफ से हमें कोई सूचना नहीं दी गई थी कि आज शपथ नहीं लेना है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कही ये बात

अबू आजमी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जरूर विरोध करें लेकिन भारत में जो मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है, मस्जिदों को ढ़हाया जा रहा है, मुसलमान को पीटा जा रहा है.. उस पर भी बीजेपी बात करे। वहीं, शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज हमने फैसला किया है कि हमारे (शिवसेना UBT) जीते हुए विधायक शपथ नहीं लेंगे। अगर यह जनता का जनादेश होता तो लोग खुश होते और जश्न मनाते, लेकिन इस जीत का कहीं भी लोगों ने जश्न नहीं मनाया। हमें ईवीएम पर संदेह है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button