देशबड़ी खबर

‘बाला साहेब ने आप दोनों को बचाया था, एहसान का बदला ऐसे चुका रहे’, पीएम मोदी और शाह पर बोले उद्धव

उद्धव ठाकरे के इंटरव्यू से महाराष्ट्र में नई सियासी बयार बहने लगी है. इस इंटरव्यू में उन्होंने पीएम मोदी-अमित शाह, बीजेपी से लेकर हिंदूत्व, धारा-370, मणिपुर हिंसा सहित कई अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज मेरे खिलाफ पूरी भाजपा है. सच बताऊं को अब हमारे पास बचा ही क्या है. पक्ष में कोई नहीं, शिवसेना उन्होंने चुरा ही ली, चिह्न भी चुरा लिया. अब मेरे पिता को चुराने का प्रयास हो रहा है. फिर भी उन्हें उद्धव ठाकरे से डर लगता है.

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे कोई अकेला व्यक्ति नहीं, उद्धव ठाकरे मतलब बालासाहेब का विचार है. पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि एक समय शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ने उन दोनों को बचाया था. शायद उनके एहसान का बदला वे इस तरह चुका रहे हैं और मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. शायद उनको ऐसा करने में आनंद मिल रहा होगा. वे चाहें तो मुझे खत्म कर दें. हम भी देखते हैं. मेरे पिता का आशीर्वाद, जनता का संपूर्ण साथ, सहयोग और ताकत मेरे पीछे है.

ED-CBI और इनकम टैक्स भाजपा के सहयोगी दल- उद्धव

बीजेपी पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि मैं किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकूंगा. किसी के शरण में नहीं जाऊंगा. जीतने तक मैं लड़ता रहूंगा. लोकतंत्र हाईजेक हो रहा है. INDIA देश को बचाने के लिए ही तैयार हुआ है. ED, CBI, इनकम टैक्स ही भाजपा के असली सहयोगी दल हैं. उनका डर दिखाकर ही विरोधी दलों को तोड़ा जा रहा है. ये अच्छे संस्कार के लक्षण नहीं हैं. हमारे दिमाग में मस्ती नहीं, बल्कि आत्मविश्वास है. यही आत्मविश्वास 2024 में तानाशाही को परास्त करेगा.

हिंदुत्व के नाम पर आप कुछ भी नहीं कर सकते

हिंदुत्व के मुद्दे पर भी उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हिंदुत्व को जांचने का वक्त आ गया है. हिंदुत्व के नाम पर आप जो चाहो वो करोगे तो इसे कभी नहीं स्वीकार करेंगे क्योंकि जिस तरह से वे दूसरों को खुलेआम भ्रष्टाचारी कहते हैं, उनको अपमानित करते हैं, उनकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं तो ये हिंदुत्व नहीं है. आपका एक विचार स्पष्ट हो, उसी पर दृढ़ रहो. मणिपुर में भी जो मारे जा रहे हैं, वे हिंदू नहीं हैं क्या? वे इस देश के नागरिक नहीं हैं क्या? फिर आपने वहां क्या किया? आपका हिंदुत्व कहां है?

शिवसेना से गद्दारी और बेईमानी कर गए कुछ लोग

वहीं, शिवसेना में फूट को लेकर उन्होंने कहा कि शिवसेना से गद्दारी और बेईमानी कर लोग बड़े पैमाने पर बाहर निकले गए. हर किसी का अपना-अपना तरीका होता है. मैं शिवसेना प्रमुख (बाला साहेब) के मार्ग पर चलूंगा. उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने सभी दल खत्म हो जाएंगे, सभी दलों को खत्म करेंगे. उन्होंने दलों को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन इस तरह कोई भी दल खत्म नहीं होता है. शिवसेना के साथ खेल करके देख लिय अब एनसीपी को तोड़ा.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button