देशबड़ी खबर

मणिपुर के मुद्दे पर सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को मणिपुर मुद्दे पर चर्चा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वक्तव्य की मांग को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की लेकिन विपक्षी सदस्य नारेबाज़ी करते हुए सदन के बीचोबीच में आ गये और प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग करने लगे। अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस प्रकार का आचरण और व्यवहार कर रहे हैं वह संसदीय और सदन की परंपरा के अनुरूप नहीं है।

सदन में नारेबाज़ी करना और तख़्तियाँ लेकर आना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा और मर्यादा बनाना हम सब की ज़िम्मेदारी है। अध्यक्ष के बार बार आग्रह का विपक्षी सदस्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button