देशबड़ी खबर

8.4 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि अर्थव्यवस्था की ताकत और क्षमता को दर्शाती है: PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और उसकी क्षमता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि सरकार तेज आर्थिक वृद्धि जारी रखने और 140 करोड़ भारतीयों को बेहतर जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रयास जारी रखेगी। अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए, भारत की आर्थिक वृद्धि 2023-24 की तीसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिसका मुख्य कारण विनिर्माण, खनन और उत्खनन एवं निर्माण क्षेत्रों द्वारा अच्छा प्रदर्शन बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “2023-24 की तीसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत की मजबूत जीडीपी वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत और इसकी क्षमता को दर्शाती है। हमारे प्रयास तेज आर्थिक विकास लाने के लिए जारी रहेंगे, जिससे 140 करोड़ भारतीयों को बेहतर जीवन जीने और एक विकसित भारत बनाने में मदद मिलेगी।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button