उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अखिलेश यादव ने EVM पर फिर उठाया सवाल, कहा- ईवीएम को लेकर जनता के मन में शंका…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  मंगलवार को ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि, देश में ईवीएम को लेकर एक जनमत कराने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सरकार चुनने का ही अधिकार नहीं होता, चुनने के तरीके और चुनने के माध्यम को चुनने का भी अधिकार होता है।

अखिलेश यादव ने सोशस साइट एक्स पर एर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ” ईवीएम को लेकर जनता के मन में शंका होने से देश का लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है। बैलेट पेपर से चुनाव लोकतंत्र में विश्वास की पुनर्स्थापना के लिए ज़रूरी है। तकनीकी के माध्यम से घपलों-घोटालों की ख़बर आम बात हो गयी है, तो फिर ईवीएम शक़ के घेरे से बाहर कैसे हो सकता है”।

इसके साथ सपा प्रमुख ने जनता के अधिकार की बता करते हुए कहा, ” देश में ईवीएम को लेकर एक जनमत कराने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सरकार चुनने का ही अधिकार नहीं होता, चुनने के तरीक़े और चुनने के माध्यम को चुनने का भी अधिकार होता है। इसी के आधार पर दुनिया के विकसित देशों ने ईवीएम के स्थान पर फिर से बैलेट पेपर यानी मतपत्र से चुनाव कराना शुरू कर दिया है।  बैलेट पेपर निर्वाचन की सत्यता का पुख़्ता सबूत होता है”।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button