उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजभवन में राष्ट्रपति मुर्मू से सीएम योगी ने की मुलाकात, खादी की शॉल और श्रीकृष्ण की मूर्ति की भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम योगी ने राष्ट्रपति को खादी की शॉल और श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। बता दें कि  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दो दिनों के यूपी दौरे पर आई हुई है। इसके सीएम सीएम ने राष्ट्रपति का आभार जताया है।

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- आपके विचार लोक-कल्याण के प्रति हमारे संकल्प को सदैव मजबूती प्रदान करते हैं। सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर आभार जताया है, उन्होंने कहा अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हृदय से आभार।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button