अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अयोध्या में आतंकी हमले का अलर्ट, नेताओं-अफसरों पर हमला कर माहौल खराब करने की कोशिश में आंतकवादी

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आतंकी हमले का अलर्ट मिला है। खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि आतंकवादी नेताओं, अफसरों पर हमला करने और इलाके में माहौल खराब करने की तैयारी में हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक कट्टरपंथी बार-बार एक समुदाय के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा इजराइल-हमास युद्ध में इजराइल के पक्ष में भारतीय सरकार के रुख का भी इस्तेमाल किया है।

केंद्रीय एजेंसियों ने की हाई लेवल मीटिंग

अलर्ट के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने खतरे से निपटने के लिए हाई लेवल मीटिंग की। राम जन्म भूमि समारोह के दौरान तैनात की गई सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। इनपुट उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अशांति फैलाने की कोशिशों का भी है। राष्ट्र विरोधी समूहों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदायों के सामने भारत विरोधी माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया के लिए कई पोस्ट भी तैयार की हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button