देशबड़ी खबर

INDIA की महारैली में शामिल होंगे राहुल गांधी, शरद पवार सहित विपक्ष के सभी नेता, दिल्ली पुलिस ने दी इजाजत

नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली को दिल्ली पुलिस की तरफ से परमिशन मिल गई है. 20 हजार लोगों को रामलीला मैदान में आने की इजाजत दी गई है. महारैली इंडिया गठबंधन की बैनर तले होगी. इंडिया गठबंधन की संयुक्त महारैली को तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ नाम दिया गया है.

इस रैली का स्लोगन ‘तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ’ होगा. इसमें INDIA गठबंधन के सभी दल शामिल होंगे. INDIA गठबंधन का ही बैनर लगेगा. आम आदमी पार्टी (AAP) महारैली की तैयारी में जुटी है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनसमर्थन जुटाने के लिए घर-घर जा रहे हैं. इस महारैली में इंडिया गठबंधन के बड़े-बड़े दिग्गज नेता शामिल होंगे.

महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे, संजय रावत, आदित्य ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, डेरेक ओब्रायन, त्रिचि शिवा, चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य, जी देवराजन और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे.

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद से ही विपक्ष लगातार एकजुट हो रहा है. इसके साथ ही इलेक्ट्रोल बांड के मामले को लेकर भी विपक्ष की तमाम मीटिंग चल रही हैं. तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ नाम दिया गया है. दिल्ली के रामलीला मैदान से केंद्र की सरकार को इंडिया गठबंधन की घेरने की तैयारी है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button