देशबड़ी खबर

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ₹14 करोड़ की संपत्ति जब्त, वोटरों को लुभाने की थी तैयारी

हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में कैश की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है. विधानसभा चुनाव 2023 के बीच बड़े स्तर पर कैश बरामद की गई है. राज्य में चुनावी निरीक्षण के तहत पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. इस संबंध में, तेलंगाना मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने सोमवार को विस्तार से जानकारी दी. तेलंगाना मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि पुलिस के द्वारा रविवार सुबह 9 बजे से लेकर सोमवार सुबह 9 बजे तक तकरीबन 9,63,34,880 रुपये नकद, 4,27,88,147 रुपये की शराब बोतलें, 5,96,250 रुपये की दवाएं और 46,25,000 रुपये की साड़ियां समेत अन्य सामान बरामद किया गया है.

तेलंगाना मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक 9 अक्टूबर से अब तक जब्त किए गए सामान और कैश सभी को मिलाकर अबतक कुल 724,00,46,454 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिया है.

मतदाताओं में पैसे बांटने के लिए छिपाए गए थी तीन करोड़ रुपये
विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे बांटने की योजना बनाई गई थी. खम्मम जिले के पलेरू विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के बीच पैसे बांटने के लिए एक घर में तकरीबन 3 करोड़ रुपये रखे गए थे. इस बाद की सूचना लगते ही आईटी अधिकारियों और पुलिस ने सारे पैसे जब्त कर लिए और खम्मम ग्रामीण पुलिस ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई .

पुलिस ने क्या कहा ?
पुलिस और अधिकारियों के मुताबिक, राघव कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा. प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रबंध निदेशक ने पिछले महीने अपने एक रिश्तेदार और कांग्रेस समर्थक के घर में तीन बैग में भरकर 3 करोड़ रुपये छिपाये थे. इलेक्शन फ्लाइंग स्क्वायड, आईटी अधिकारियों और पुलिस ने रविवार आधी रात को मंडल के श्रीरामनगर कॉलोनी में कांग्रेस समर्थक के घर पर अचानक छापा मारा. छापेमारी के दौरान वहां से तीन करोड़ रुपये मिले. बताया जा रहा है कि पलेरू कांग्रेस उम्मीदवार ने अपनी जीत के लिए मतदाताओं में पैसे बांटने के लिए यह राशि छिपाई थी.

पेद्दापल्ली जिले में मिले 2.19 करोड़ रुपये
वहीं दूसरी तरफ, अधिकारियों ने पेद्दापल्ली जिले के गोदावरीखानी में एनटीपीसी कृष्णानगर से 2,18,90,000 रुपये नकद जब्त किए थे, रामागुंडम चुनाव अधिकारी के मुताबिक, रविवार रात सीविजिल को शिकायत मिली थी कि कृष्णानगर के एक घर में अवैध रूप से पैसा रखा हुआ है. जिसके बाद इलेक्शन फ्लाइंग स्क्वायड की एक टीम कृष्णानगर के उस घर पर पहुंची, तो वहां ताला लटका मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने घर ताला तोड़ दिया और जब वे अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. उस बंद घर में अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान 2,18,90,000 करोड़ रुपये नकद और एक राष्ट्रीय पार्टी के पर्चे मिले. जिसके बाद किसी सबूत के बिना इलेक्शन फ्लाइंग स्क्वायड की एक टीम ने नकदी जब्त कर लिया और उसे एनटीपीसी पुलिस को सौंप दिया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button