देश

तेलंगाना चुनाव 2023: हैदराबाद में राहुल गांधी ऑटो रिक्शा में हुए सवार, ड्राइवरों से की बात

हैदराबाद: तेलंगाना चुनाव 2023 के लिए प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां धुंआधार प्रचार में जुटे. इस दौरान वह जुबली हिल्स में ऑटो चालकों, गिग श्रमिकों और स्वच्छता कर्मचारियों के साथ बातचीत की. इसके बाद कांग्रेस सांसद एक ऑटो रिक्शा में सवार हुए. आज उनका कई जगहों पर प्रचार अभियान में शामिल होने का कार्यक्रम है.

यहां कांग्रेस के शीर्ष नेता प्रचार में जुटे हैं. राहुल गांधी सुबह 10.30 बजे जुबली हिल्स में ऑटो वर्कर्स यूनियन, जीएचएमसी और गिग वर्कर्स यूनियन के सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने लोगों की समस्याओं पर गौर किया. इसके साथ ही दोपहर 11.30 से 12.30 बजे तक नामपल्ली में रोड शो होगा और एक नुक्कड़ सभा होगी.

राहुल गांधी बाद में दोपहर 2 बजे मल्काजीगिरी के आनंदबाग में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे और भाषण देंगे. वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जहीराबाद चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी. पार्टी नेताओं का दावा है कि आखिरी दिन सोनिया गांधी को भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

पता चला है कि वह दोपहर में कुतुबुल्लापुर निर्वाचन क्षेत्र के सुचित्रा में आयोजित नुक्कड़ सभा में भाग लेंगी. उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस ग्रेटर हैदराबाद में एक स्थान पर राहुल और प्रियंका के साथ एक विशाल रोड शो आयोजित करेगी. बताया गया है कि उनके कार्यक्रमों में मामूली बदलाव की संभावना है क्योंकि प्रचार की अवधि मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो जायेगी.

कांग्रेस को राज्य घुमंतू संघ का समर्थन प्राप्त है. तेलंगाना राज्य घुमंतू जनजाति एसोसिएशन ने घोषणा की है कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूरा समर्थन कर रहा है. इस हद तक, समुदाय के प्रतिनिधियों नरेंद्र, सम्मैय्या और अन्य ने सोमवार को गांधी भवन में पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ को अपना समर्थन पत्र सौंपा.

बता दें कि राज्य में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव है. मतगणना 3 दिसंबर को होगी. राज्य में चुनाव प्रचार अभियान आज शाम थम जाएगा. इस चुनाव में कांग्रेस, बीआरएस, बीजेपी समेत अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा की व्यवस्था पुख्ता की गई है. राज्य में सभी संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button