अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अयोध्या बनेगा कमल के फूल की आकृति वाला मेगा फाउंटेन पार्क

अयोध्या: भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र में चमकाने के लिए कृत संकल्पित केंद्र प्रदेश सरकार नित नई योजनाएं लागू कर रही है. इसी कड़ी में अयोध्या आने वाले राम भक्तों और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डेढ़ सौ करोड़ की बड़ी लागत से एक मेगा फाउंटेन पार्क बनाने की योजना को स्वीकृति मिल गई है. मेगा फाउंटेन निर्माण के काम का आदेश भी जारी कर दिया गया है. जिस पर जल्द ही कार्य शुरू होगा.

कमल के फूल की आकृति वाला मेगा फाउंटेन पार्क

इस फाउंटेन पार्क की वास्तुकला(आकृति) भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल के फूल के जैसी होगी. जो भारतीय संस्कृति हिन्दू धर्म की सात प्रतिष्ठित पवित्र नदियों के रूप में फूल की सात पंखुड़िया बनती है. प्रस्तावित मेगा फाउंटेन पार्क में पानी, प्रकाश और ध्वनि के मनोरम मिश्रण के माध्यम से आगंतुकों का आध्यात्मिक अनुभव बढ़ाया जाएगा.मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या में एक मेगा फाउंटेन पार्क की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है.

इसकी स्थापना के लिए विकास प्राधिकरण द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कवच ग्लोबल कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आज कार्यादेश जारी किया गया है. इस पार्क की लागत लगभग 150 करोड़ होगी जो राजस्व शेयरिंग मॉडल के तहत स्वयं एजेंसी द्वारा वहन किया जाएगा. इस प्रस्तावित मेगा फाउंटेन पार्क में पानी, प्रकाश और ध्वनि के मनोरम मिश्रण के माध्यम से आगंतुकों का आध्यात्मिक अनुभव बढ़ाया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि यह मेगा फाउंटेन पार्क नवीनता, भव्यता, श्रद्धा, आध्यत्मिकता और आधुनिकता का एक विशिष्ट प्रतीक होगा जो शहर के समग्र मूल्य को समृद्ध करेगा.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button