उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबदायूं

बदायूं डबल मर्डर: मासूमों के पिता ने चौराहे पर लगाई आग, मची अफरा-तफरी

बदायूं। बदायूं में दो मासूम आयुष और आहान उर्फ हन्नु की हत्या मामले में परिवार का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। रविवार सुबह मासूमों के पिता विनोद कुमार बाइक लेकर अपने घर के पास चौराहे पर पहुंचे।

वहां एसएसबी के जवान मौजूद थे। विनोद ने बाइक जमीन पर गिराई और आग लगा दी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। विनोद अपनी कार में भी आग लगाना चाहते थे। एसएसबी ने आसपास रहने वालों की मदद से आग पर काबू पाया और विनोद को समझाकर रोक लिया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा पहुंचे। बाइक को थाने भेजा गया। मौके पर एसएसबी, पीएसी के जवान तैनात हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button