उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमेरठ

मेरठ में साबुन फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 की मौत और चार अन्य घायल

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मंगलवार की सुबह लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक मकान में अचानक विस्फोट होने से पूरा मकान जमींदोज हो गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पूरा मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक दो मंजिला मकान का है. यहां मंगलवार की सुबह मकान में अचानक जोरदार विस्फोट से पूरा मकान जमींदोज हो गया. धमाका इतनी तेज था कि आस-पास के कई मकान हिल गए. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं हुई है. विस्फोट होने की सूचना पर एसएसपी और डीएम भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. जहां मकान से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार अवैध पटाखे बनाए जाने की वजह से मकान में विस्फोट हुआ है. लेकिन पुलिस ने मीडिया को भी दूरी रहने की हिदायत दी है.

इस मामले में डीएम दीपक मीणा ने बताया कि लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक साबुन और डिटर्जेंट का गोदाम था. जानकारी के अनुसार गोदाम में किसी केमिकल की वजह से रिएक्शन हो गया. जिसकी वजह से गोदाम में तेज विस्फोट हो गया. मौके पर गाजियाबाद से एनडीआरफ की टीमें बुलाई गई हैं. मकान में कई लोगों के दबे होने की जानकारी मिल रही है. इस विस्फोट की वजह से आसपास के घरों में भी नुकसान हुआ है. गोदाम के बगल एक स्कूल की दिवारों में भी काफी नुकसान हुआ है.

मेरठ में फैक्ट्री में ब्लास्ट में चार लोग घायल

डीएम ने बताया कि इस विस्फोट की वजह से वहां से गुजर रही 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए हैं. इसके अलावा पूरा गोदाम जमींदोज हो गया है. गोदाम के आस-पास साबुन के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा साबुन बनाने की मशीन भी दिखाई दे रही है. जानकारी के अनुसार यहां साबुन बनाने और उनके पैकेजिंग का ही काम होता था. यहां पटाखे बनने का कोई सबूत नहीं मिला है.

मेरठ हादसे को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है. सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर समुचित उपचार करने का निर्देश दिया है. साथ ही घायलों के शीघ्र ही स्वास्थ्य होने की कामना की है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button