देशबड़ी खबर

पूरे देश में CAA लागू, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में नागिरकता संसोधन कानून (CAA) को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ देश में अब सीएए लागू हो गया है। इस कानून के जरिए 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकती है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह बड़ा कदम बताया जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने प्रदान किया पोर्टल
गृह मंत्रालय (MHA) आज नागरिकता(संशोधन) अधिनियम, 2019 (CAA-2019) के तहत नियमों को अधिसूचित करेगा। नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 कहे जाने वाले ये नियम CAA-2019 के तहत पात्र व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाएंगे। आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में जमा किए जाएंगे जिसके लिए एक वेब पोर्टल प्रदान किया गया है।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने नागिरकता संसोधन कानून (CAA) को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। सीएए दिसंबर 2019 में पारित हुआ था और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई थी। इसे पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया था।

हाल ही अमित शाह अपने चुनावी भाषणों में कई बार सीएए को लागू करने की बात कर चुके थे। उन्होंने ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा। अब केंद्र की मोदी सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसे लागू कर दिया है।

CAA को लेकर संजय राउत का बयान
वहीं, केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी करने पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “…ये उनका(भाजपा) आखिरी खेल चल रहा है। चलने दो, लागू होने दो… वे लोग ये खेल करते रहते हैं… जब तक चुनाव है तब तक वे CAA-CAA खेलेंगे, खेलने दो।”

सुकांत मजूमदार ने ममता पर बोला हमला
केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी करने पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही बताया था कि लोकसभा चुनाव से पहले CAA की अधिसूचना जारी हो जाएगी… किसी को भी इससे परेशानी नहीं है लेकिन हमारी मुख्यमंत्री को इससे नींद नहीं आ रही है।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button