उत्तर प्रदेशलखनऊ

सरोजनीनगर तहसील में पेशी पर आई बुजुर्ग महिला की मौत, जानें पूरा मामला

लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में सोमवार को पेशी पर गई एक बुजुर्ग महिला अचानक गश खाकर गिर गई। आनन फानन उसे सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिजनौर थाना प्रभारी अरविंद कुमार राणा के मुताबिक बिजनौर के ही नटकुर गांव निवासी 58 वर्षीया बुजुर्ग महिला फूलमती की सोमवार को सरोजनीनगर तहसील स्थित नायब तहसीलदार न्यायालय में जमीन से संबंधित पेशी थी। जिसको लेकर वह तहसील गई थी। तभी वहां दोपहर करीब 12 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और फूलमती जमीन पर गिर गई।

बाद में उसे आनन फानन सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि जानकारी करने पर पता चला है कि फूलमती काफी दिनों से बीमार चल रही थी। साथ ही उसके परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। जिसकी वजह से उनकी माँग पर मृतका के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button