देशबड़ी खबरहरियाणा

‘नायब कैबिनेट’ का मंत्रिमंडल विस्तार आज! राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह

चंडीगढ़: हरियाणा में बीते दिनों मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने नायब सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। वहीं फ्लोर टेस्ट में भी नायब सिंह को बहुमत मिला, जिसके बाद से नायब सिंह हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने। सूत्रों के अनुसार सीएम बनने के बाद आज प्रदेश में नायब सिंह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। नायब मंत्रिमंडल का यह पहला कैबिनेट विस्तार होगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि सुबह 11 बजे राज भवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है। सूत्रों के अनुसार 5-6 नए मंत्री नायब सिंह के मंत्रिमंडल की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही आज दोपहर तक सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया जाएगा।

फ्लोर टेस्ट में हासिल किया बहुमत

बता दें कि मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उनके बाद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया सीएम बनाया गया। राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं नए सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में बहुमत भी हासिल कर लिया है। नायब सरकार के बहुमत परीक्षण का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। इसके लिए हरियाणा विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया।

कौन हैं नए सीएम नायब सिंह?

नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह ओबीसी समुदाय से आते हैं। साल 1996 में सैनी को राज्य में बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। साल 2012 में सैनी को अंबाला बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सैनी का प्रमोशन होता गया और वह 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था। अब उन्हें खट्टर के इस्तीफे के बाद हरियाणा का सीएम बना दिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button