उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में सपा का टीएमसी के साथ भी हुआ गठबंधन, इस सीट से लड़ेगा ममता की पार्टी का उम्मीदवार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी ने ममता बनर्जी की टीएमसी के साथ भी गठबंधन कर लिया है। पार्टी ने आज अपने 6 उम्मीदवारों की घोषणा के अलावा टीएमसी के साथ गठबंधन का भी ऐलान किया है। सपा ने ममता बनर्जी की पार्टी को भदोही लोकसभा सीट दी है। इस सीट से टीएमसी का प्रत्याशी मैदान में उतरेगा।

सपा की एक और लिस्ट जारी

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने बिजनौर लोकसभा सीट से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मिक और लालगंज लोकसभा सीट से दरोगा सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं इससे पहले सपा की तीसरी सूची में अपने कद्दावर नेता और विधायक शिवपाल यादव को बदायूं लोकसभा सीट का कैंडिडेट बनाया गया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित किया था। शिवपाल यादव को बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को सपा से टिकट मिला था। पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर समाजवादी पार्टी ने सुरेंद्र सिंह पटेल पर दांव लगाया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button