उत्तर प्रदेशकन्नौजबड़ी खबर

कन्नौज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- सपा सरकार होती… न बन पाता राम मंदिर, रामलाला के दर्शन अवश्य करें

कन्नौज। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कन्नौज पहुंचे। जहां सबसे पहले उनका काफिला पूर्व विधायक व मौजूदा विधान परिषद सदस्य रहे बनवारी लाल दोहरे के घर पहुंचा। बता दें कि, बनवारी लाल की बीते वर्ष 2023 में फरवरी माह में निधन हो गया था। उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचें।

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओमप्रकाश पाठक के चित्र पर माल्यार्पण किया। दोपहर एक बजे करीब वह शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर पहुंचें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनवारीलाल दोहरे के परिजनों से भेंट की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन के दौरान सबसे पहले कहा कि ओम प्रकाश पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बनवारी लाल को श्रद्धांजलि देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने असीम अरुण और सुब्रत पाठक को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कन्नौज का इतिहास रहा है, हर्ष दानवीर थे। प्रयागराज कुंभ कन्नौज के बिना अधूरा है।

हजारों साल पहले रामराज्य की अवधारणा को पूरा करता है। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्य ऐतिहासिक हुआ है। सीएम योगी ने सभी लोगों से एक बार रामलाला के दर्शन करने के लिए भी कहा। दर्शन करने वालों का सरकार स्वागत करेगी। इसके साथ ही उन्होंने 352 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। जिसमें योग्य प्रतिनिधि चुनना, सबसे श्रेष्ठ होता है।

100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है। मोदी की गारंटी है। सबको अपना मकान मिलेगा। बजट में दो करोड़ मकान की व्यवस्था की गई है। अच्छे जनप्रतिनिधि चुने तो परिणाम सामने है। अच्छी योजनाएं बनती है। सपा सरकार होती तो मंदिर नहीं बन पाता। डबल इंजन की सरकार ने राम मंदिर का सपा पूरा किया।कन्नौज के लिए सुब्रत को जेल जाना पड़ा। इससे कन्नौज का स्वाभिमान बढ़ा है। इत्र की सुगंध को दुनिया में फैलाएगी। इत्र व्यापारियों के साथ सरकार खड़ी है। इत्र व्यापार को वैश्विक मंच मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्य ज्ञान से समाज को आलोकित किया है। चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के दिव्य चक्षु हैं। भौतिक चक्षु फेल हैं उनके आगे हैं। निराश्रितों को पेंशन मिल जाती है। जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिल जाता है तो पुण्य मिलता है। दायित्व का निर्वहन किया सुब्रत ने। पुरुषार्थ से ही रास्ता मिलता है।

महापुरुष प्रेरणा पुंज होते हैं। स्टेडियम हर जनपद बनेगा। हर गांव में खेल का मैदान हो। खेलो इंडिया अभियान को आगे बढ़ाना चाहते हैं। कन्नौज में यह व्यवस्था लागू होगी। इन्फ्रा स्ट्रक्चर के काम होंगे और अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था लगातार बढ़ रही है। हर जनपद में अटल आवासीय विद्यालय और पीएम श्री विद्यालय विकसित होंगे।

डबल इंजन की सरकार विकास करेगी। मकान, शौचालय, राशन, आयुष्मान सबको लेकिन तुष्टिकरण नहीं। राष्ट्रवाद आगे है और विकास लगातार होगा। स्वर्गीय पाठक और बनवारी लाल दोहरे को हार्दिक श्रद्धांजलि। लोकसभा चुनाव की तैयारी और सांसद को मजबूत करें। अयोध्या में रामलाला के दर्शन अवश्य करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button