उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
बेमौसम बारिश पर सख्त CM योगी, फसल नुकसान का आकलन आदेश

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत फील्ड में उतरकर आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की हर संभव मदद सुनिश्चित की जाए और नुकसान का सही आकलन कर जल्द राहत प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लें और रिपोर्ट जल्द से जल्द सरकार को सौंपें। साथ ही, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राहत कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया है।



