देशबड़ी खबर

उद्धव गुट को 23 सीटें देने के मूड में नहीं है कांग्रेस, मुंबई में करेगी बड़ी बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 के आने से पहले ही विपक्षी दलों के बीच सीटों को लेकर तनाव शुरू हो गया है। बता दें कि कांग्रेस और देश के विभिन्न विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन में इस वक्त सीटों को लेकर विवाद गहराया हुआ है। पंजाब में केजरीवाल, बंगाल में ममता और महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव गुट) किसी भी हालत में सीटों पर समझौता करने को तैयार नहीं है। उद्धव गुट ने तो अकेले ही महाराष्ट्र की 48 में से 23 लोकसभा सीटों पर दावा ठोक दिया है।

23 सीटों पर तैयार नहीं है महाराष्ट्र कांग्रेस

उद्धव ठाकरे की शिवसेना बीते कई दिनों से महाराष्ट्र की 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोक रही है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की प्रदेश ईकाई किसी भी हालत में 23 सीटों पर मानने को तैयार नहीं है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने भी महाराष्ट्र की 20 सीटों पर दावा ठोका है। बता दें कि महाराष्ट्र में एनसीपी (शरद पवार गुट), कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा है। अगर उद्धव गुट 23 और कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव लड़ती है को शरद पवार वाली एनसीपी के लिए केवल 5 सीटें बचेंगी।

कांग्रेस करेगी बैठक

लोकसभा की 23 सीटों पर शिवसेना(UBT) के दावे के बाद कांग्रेस अलर्ट हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के इंचार्ज रमेश चेन्निथला को मुंबई जाने का आदेश दिया गया है। 11 जनवरी को रमेश चेन्निथला मुंबई पहुंचेंगे और यहां 11 और 12 जनवरी को कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में लोकसभा की सभी सीटों का जायजा लिया जाएगा। हर सीट पर वहां के स्थानीय नेताओं से उनका मत क्या है इसे रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद रमेश चेन्निथला ये रिपोर्ट दिल्ली आलाकमान को सौपेंगे।

दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे

सीटों पर जारी विवाद के बीच ये भी खबर है कि उद्धव ठाकरे दिल्ली जाने वाले हैं। यहां 9 और 10 जनवरी को उद्धव कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उद्धव और कांग्रेस नेताओं के बीच में महाराष्ट्र के सियासी हाल और I.N.D.I.A अलायंस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button