
नेपाल में चीन‑नेपाल संबंधों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जब मोरंग जिले के मनमोहन टेक्निकल कॉलेज में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की लिखी किताब The Governance of China समेत सैकड़ों किताबें जलाई गईं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद न केवल नेपाल में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में कुछ लोगों को किताबों और दस्तावेज़ों को आग में डालते हुए देखा गया, जिससे नेपाल‑चीन संबंधों में तनाव की आशंका पैदा हो गई।



