उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं है। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, व लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने उनका स्वागत किया।

यहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीधे गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11 बजे से आईआईआईटी (IIIT) के दीक्षांत समारोह में भी वे शिरकत करेंगी।

वहीं राष्ट्रपति के लखनऊ पहुंचने पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडियी एक्स पर लिखा, आज शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में देश की यशस्वी महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, मा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, मा0 उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गये हैं। 2129 पुलिस कर्मियों की जहां ड्यूटी लगाई गई है, वहीं दूसरी ओर दोनों के लिए शहर में रूट डायवर्जन भी किया गया है। ऐसे में आज यानी 11 दिसंबर की सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक और 12 दिसंबर की सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन किया गया है।

वीवीआईपी आगमन के दौरान आगमन वैकल्पिक मार्ग पर किसी प्रकार के वाहन ठेले-खुमचे आदि नही रहेगें। सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स को ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button