उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी राजस्व परिषद के नए अध्यक्ष बने डॉ. रजनीश दुबे, बैठक कर लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव 29 फरवरी को सेवानिवृत हो गए. राज्य सरकार ने अब इस पद की जिम्मेदारी सीनियर आईएएस अधिकारी रजनीश दुबे को सौंपी है. नए अध्यक्ष रजनीश दुबे कार्यभार संभाल लिया है. गुरुवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की.

डॉ. रजनीश ने अधिकारियों को राजस्व विभाग संबंधित नीतियों की फाइलों को तत्काल निस्तारित करने के लिए कहा. इसके अलावा लंबित वादों के जल्द निस्तारण करने की बात कही है.

राजस्व परिषद चेयरमैन के हेमंत राव गुरुवार को रिटायर हुए. प्रमुख सचिव राजस्व सुधीर गर्ग भी रिटायर हो गए. इसी के साथ DG सिविल डिफेंस UP IPS मुकुल गोयल (1987) भी रिटायर हो गए.

राजस्व विभाग अध्यक्ष पद उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त के समान सबसे ऊंची पोस्ट मानी जाती है. राजस्व विभाग का अध्यक्ष भविष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की कुर्सी का प्रबल दावेदार होता है.

माना जाता है कि लोकसभा चुनाव के बाद वर्तमान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रिटायर हो जाएंगे. ऐसे में डॉक्टर रजनीश दुबे के लिए यह बहुत अच्छा मौका होगा. डॉ. रजनीश दुबे इससे पहले भी नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अलावा अन्य अति महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख सचिव और सचिव स्तर पर कार्य कर चुके हैं.

प्रमुख सचिव स्तर पर भी लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं. उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी के बाद अधिकारियों को राजस्व विभागों के कामों को प्रोफेशनली निस्तारित करने के लिए कहा.

उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण विभाग है और राजस्व के मामलों से लेकर भविष्य में कभी-कभी बहुत गंभीर संकट खड़े हो जाते हैं. किसी भी अवसर पर गलती की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button