देशबड़ी खबर

Delhi Traffic Alert: G20 के कारण दिल्ली के कई रास्ते बंद, सड़क मार्ग से IGI एयरपोर्ट पहुंचने का ये है बेस्ट रूट

नई दिल्ली में आज से G20 समिट शुरू होने वाली है। दिल्ली इस मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष व उनके प्रतिनिधियों का भारत में आगमन शुरू हो चुका है। ऐसे में नई दिल्ली के कई रास्तों को बंद किया गया है, जिस कारण लोगों को दिल्ली IGI एयरपोर्ट जाने या वहां से आने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यात्री चाहें तो एयरपोर्ट पहुंचने व वहां से आने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर आप सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट जाना चाहते हैं व वहां से आना चाहते हैं तो हम आपको रूट्स की जानकारी देने वाले हैं। इन रूट्स के जरिए आप दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से एयरपोर्ट पर जाना-आना कर सकते हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट टी1 तक कैसे पहुंचे

  • नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली: एम्स चौक से रिंग रोड जाएं उसके बाद-मोती बाग चौक-RTR मार्ग- संजय टी प्वाइंट- उलान बातर मार्ग-IGI T1 Terminal पहुंचे सकते हैं।
  • गुरुग्राम: NH 48 से रावगजराज सिंह मार्ग जाएं और इसके बाद पुरानी दिल्ली गुरुग्राम रोड- UER 2- सर्विस रोड NH 48-T3 Terminal-सर्विस रोड NH 48-संजय टी प्वाइंट-उलान बतर मार्ग- IGI T1 Terminal का रूट लें।
  • पश्चिमी दिल्ली: पहले पंजाबी बाग चौक जाएं और यहां से रिंगरोड पर जाने के बाद- राजा गार्डन चौक- नजफगढ़ रोड-पंखा रोड-डाबरी-द्वारका रोड- रोड नंबर 224- डाबरी-गुरुग्राम रोड-Sector 22- द्वारका रोड-UER 2-सर्विस रोड NH 48- T3 Terminal रोड- उलान बातर मार्ग-IGI T1 Terminal रूट लें।
  • द्वारका: द्वारका सेक्टर 22 रोड से UER 2 पहुंचे। इसके बाद सर्विस रोड NH 48- T3 Terminal रोड- सर्विस रोड NH 48- संजय टी प्वाइंट- उलान बातर मार्ग- IGI T1 Terminal का रूट लें।
  • उत्तरी और पूर्वी दिल्ली: पहले ISBT कश्मीरी गेट पहुंचे। इसके बाद रानी झांसी फ्लाइओवर इसके बाद रोहतक रोड-, रिंग रोड,  राजा गार्डन,  पंखा रोड़ द्वारका रोडृ, डाबरी गुरुग्राम रोड, Sector 22 रोड, UER 2, सर्विस रोड NH 48, T3 Terminal रोड, उलान बातर मार्ग होते हुए IGI T1 Terminal पहुंच सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button