देशबड़ी खबर

पीएम नरेंद्र मोदी ने मोरक्को भूकंप पर व्यक्त किया दुख, कहा- हर संभव सहायता देने के लिए भारत तैयार

अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। यहां भूकंप के कारण 296 लोगों की मौत हो गई है और भारी नुकसान देखने को मिला है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6।8 मापी गई है। भूकंप में मारे गए लोगों व मोरक्कों को हुए नुकसान पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने भूकंप कहा कि भारत इस मुश्किल वक्त में मोरक्को को हर संभव मदद देने को तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर अत्यंत दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्कों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्कों को हर संभव सहायता देने को तैयार है।’

मोरक्को भूकंप पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख

मोरक्को के गृह मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को आए भीषण भूकंप में कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई है। मोरक्कों वासियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें इमारतें ढहकर मलबे में तब्दील होती दिख रही हैं। चारों तरफ धूल नजर आ रहा है। मोरक्कों के ऐतिहासिक शहर मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से भी भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। मराकेश यूनेस्कों के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। वहीं इस आपदा पर मोरक्को के संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षणने कहा कि बीते 120 सालों में आए सभी भूकंपों में यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था।

कहां था भूकंप का केंद्र

बता दें कि भूकंप आने के बाद लोग मराकेश की सड़कों पर निकलकर भागने लगे। यहां लोगों को जब एहसास हुए तो सभी लोग सड़क पर जमा हो गए और अपने-अपने इमारतों को खाली कर दिया। सरकार द्वारा अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बता दें कि इस भूकंप का केंद्र 18.5 किमी गहराई में था जो माराकेश से लगभग 72 किमी दक्षिण-पश्चिम और एटलस पर्वतीय शहर ओकाइमेडेन से 56 किमी पश्चिम में आया। सोशल मीडिया पर इस बाबत कुछ वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं जिसमें कई इमारतें ढहती हुई दिखाई दे रही हैं।

(इनपुट-भाषा)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button