देशबड़ी खबर

चुनाव आयोग ने आतिशी को भेजा नोटिस, 8 अप्रैल तक मांगा जवाब

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली की मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया और उनसे उनके इस बयान का तथ्यों के साथ समर्थन करने को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था।

इससे पहले भाजपा ने आतिशी के इस दावे के खिलाफ आयोग का रुख किया था कि किसी करीबी के माध्यम से भाजपा ने उनसे सम्पर्क कर उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कहा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “…आप (आतिशी) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में मंत्री हैं और एक राष्ट्रीय पार्टी की नेता हैं।

सार्वजनिक मंच से नेताओं द्वारा कही गई बातों पर मतदाता विश्वास करते हैं और इस तरह से उनके द्वारा दिए गए बयान प्रचार विमर्श को प्रभावित करते हैं।” निर्वाचन आयोग ने कहा कि वह अपेक्षा करता है कि आप नेता द्वारा दिए गए बयानों का एक “तथ्यात्मक आधार” होना चाहिए और चूंकि दिए गए बयानों की सत्यता पर विवाद हुआ है, इसलिए उन्हें तथ्यात्मक आधार के साथ इसका समर्थन करने में सक्षम होना चाहिए। आप नेता को सोमवार दोपहर तक जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है, ‘‘इसलिए, अब आपसे इस मामले पर अपना जवाब देने के लिए कहा जाता है…।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button