देशबड़ी खबर

मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने BJP से दिया इस्तीफा, लड़ेंगे चुनाव! जानिए क्या है आगे का प्लान?

बिहारः बिहार के चर्चित यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एक वीडियो जारी कर मनीष कश्यप ने ऐलान किया कि वे बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी छोड़ने के बाद वे किसी दूसरी पार्टी में शामिल होंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, इस पर उन्होंने खुलकर बात की। मनीष कश्यप ने कहा कि बीजेपी में शामिल होना उनकी भूल थी, जिसके लिए उन्होंने जनता से माफी मांगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वे हमेशा एक सफल प्रधानमंत्री रहेंगे और पार्टी छोड़ने के बाद भी वे बेवजह उनके खिलाफ नहीं बोलेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि बीजेपी में रहने का मतलब है अपने लोगों के सामने हो रहे भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना। इस वजह से उन्हें मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा। मनीष कश्यप ने बताया कि उन्हें लगा था कि पार्टी में रहकर वे लोगों की मदद और मजबूती से कर पाएंगे, लेकिन वे खुद की मदद नहीं कर सके।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पार्टी में रहते हुए भी वे इन मुद्दों पर बोलते रहे, लेकिन अब लगता है कि पार्टी में रहकर वे इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठा सकते। मनीष कश्यप ने कहा कि उनके इस फैसले से कुछ लोग खुश होंगे, तो कुछ दुखी। उन्होंने जनता से सुझाव भी मांगा कि उन्हें कहां से और किस पार्टी से या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button