देशबड़ी खबर

Farmers Protest Live: शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन शुरू करने के लिए जुटे किसान, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों के मार्च का आज दूसरा दिन है। वहीं दूसरे दिन सीमा को मजबूत बनाने के लिए टिकरी बॉर्डर पर कंक्रीट स्लैब के बीच और भी ज्यादा कंक्रीट डाला जा रहा है। टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बता दें किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को कल पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया है।

वहीं किसानों को रोकने और उन्हें तितर-बितर करने के लिए मंगलवार को पुलिस की ओर से आंसू गैस के दागे गए। सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। इन सीमाओं पर सीमेंट और लोहे की बैरिकेडिंग भी की गई है। वहीं इसके अलावा किसानों को रोकने के लिए कटीले तार और कंटेनर भी रखे गए हैं।

Live Updates- 

शंभू सीमा पर आज फिर प्रदर्शन शुरू करने के लिए जुटे किसान, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए अंबाला के पास शंभू सीमा पर एकत्र हुए, जिसके चलते भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली तक मार्च करने के अपने प्रयास में हरियाणा की सीमा पर बैरिकेड हटाने का नये सिरे से प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि जब कुछ किसान शंभू सीमा पर बैरिकेड के पास एकत्र हुए तो हरियाणा पुलिस ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे आंसू गैस के कई गोले दागे।

शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा
किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स की 60 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं इसके अलावा पुलिस की भी 50 कंपनियां तैनात की गई हैं। एक ओर किसानों ने हुंकार भरी है कि वो आज दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेंगे, वहीं सुरक्षाबलों की कोशिश होगी कि उन्हें आगे बढ़ने से रोका जाए।

टिकरी बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी
टिकरी बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है।

हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ा
हरियाणा सरकार ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के मद्देनजर सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई संदेश भेजने की सेवाओं पर निलंबन मंगलवार को दो दिन बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया है। सरकार ने एक आदेश में कहा कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button