देशबड़ी खबर

निपाह वायरस का खौफ, केरल में 24 सितंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। यहां निपाह वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। निपाह वायरस को देखते हुए कोझिकोड में सभी शैक्षणिक संस्थानों को अगले रविवार यानी 24 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसमें स्कूल, प्रोफेशनल कॉलेज और ट्यूशन सेंटर्स शामिल हैं। कोझिकोड जिला प्रशासन के मुताबिक पूरे सप्ताह सभी शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन क्लास करवाई जा सकती है। इस बाबत केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को बताया कि अबतक निपाह वायरस से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की संख्या बढ़कर 1080 पहुंच गई है।

निपाह वायरस के कारण स्कूल-कॉलेज बंद

उन्होंने कहा कि इनमें से 130 नए लोगों को शुक्रवार के दिन लिस्ट में शामिल किया गया है। संक्रमितों से संपर्क में आए सभी 1080 लोगों में से 327 लोग हेल्थ वर्कर्स हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘अन्य जिलों में कुल 29 लोग निपाहल संक्रमित लोगों की कॉन्टैक्ट लिस्ट में हैं। इनमें से 22 लोग मल्लपुरम, एक वायनाड और तीन-तीन कन्नूर और त्रिशूर से हैं। साथ ही इसमें हाई रिस्क कैटेगरी में 175 लोग सामान्य नागरिक हैं, जकि 122 हेल्थ वर्कर्स हैं।’ बता दें कि केरल में निपाहल वायरस संक्रमण के 6 केस दर्ज किए गए हैं। केरल में सामने आए इस वायरस की वजह से डर का माहौल बना हुआ है।

मीडिया रिपार्ट के मुताबिक, 30 अगस्त को निपाह वायरस से जान गंवाने वाले व्यक्ति के अंतिम संस्कार में कम से कम 17 लोग शामिल हुए थे। हालांकि बाद में प्रशासन ने इन सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा था। निपाह वायरस सें चार ऐसे लोग भी संक्रमित हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। निपाह मामलों का इलाज कर रहे सभी अस्पतालों को मेडिकल बोर्ड बनाने की सलाह दी गई है। दिन में दो बार इस बोर्ड की बैठक की जाएगी। इसके बाद जो रिपोर्ट बनाई जाएगी उसे स्वास्थ्य विभाग को सौंपने को कहा गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button