देशबड़ी खबर

शशि थरूर का पलटवार, बोले- जो अहंकारी हैं, वे ही सत्ता में

नई दिल्ली। इस साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा होने हैं। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिरोज जैसे राज्य शामिल हैं। राज्यों के चुनाव से पहले सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान पर सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। इस पर छिड़े विवाद पर अब बीजेपी के राजस्थान में चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की भी एंट्री हो चुकी है। जोशी ने शुक्रवार को दिए अपने एक बयान में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को घमंडी गठबंधन करार दिया। उन्होंने कहा कि इन्होंने सिर्फ सनातन धर्म के नाश के लिए गठबंधन बनाया है। प्रह्लाद जोशी के इस बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार किया है।

प्रह्लाद जोशी के बयान पर शशि थरूर बोले

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के विपक्षी गठबंधन को ‘घमंडी’ गठबंधन बताने वाले बयान पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता  शशि थरूर ने कहा,”सत्ता का अहंकार बहुत झलक रहा है, इसलिए विपक्ष पर ‘घमंड’ को मढना अनावश्यक और बेकार है, क्योंकि जो अहंकारी हैं वे ही सत्ता में हैं। यही हम हर दिन देख रहे हैं। मुझे स्पष्ट रूप से लगता है कि हमने गठबंधन का जो नाम दिया है वह उन्हें रास नहीं आ रहा है, इसीलिए इस तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां तक ​​कि ‘इंडिया’ गठबंधन से उन्हें इतनी दिक्कत है कि देश का नाम सिर्फ भारत रखने पर विचार करना पड़ रहा है। भारत नाम को विशेषाधिकार देने की कोशिश की जा रही है, जबकि हमारे संविधान में दोनों नाम इंडिया और भारत है, तो उनमें से किसी एक का इस्तेमाल करने में क्या समस्या है?”

क्या था प्रह्लाद जोशी का बयान?

राजस्थान के दूदू में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा था कुछ लोग इसे INDIA गठबंधन कहते हैं, लेकिन यह INDI गठबंधन है। आप गठबंधन को दो बार नहीं कह सकते। यह INDIA गठबंधन नहीं है, यह ‘घमंडी’ गठबंधन है। INDI गठबंधन शुरू किया है, तो सनातन धर्म के संपूर्ण नाश के लिए किया है। बता दें कि सनातन धर्म का विवाद तमिलनाडु से शुरू हुआ। तेलंगाना के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन के बेटे और राज्य के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button