
ग्रीनलैंड और डेनमार्क में शनिवार को हजारों नागरिक सड़कों पर उतर आए और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने के प्रस्ताव का तीव्र विरोध किया। ग्रीनलैंड की राजधानी नूक और डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में आयोजित होने वाले ये प्रदर्शनों में लोगों ने “Greenland is not for sale” और “हम बिकाऊ नहीं हैं” जैसे नारे लगाए, यह संदेश देते हुए कि ग्रीनलैंड को किसी भी शक्ति को बेचने या जबरन कब्जा दिलाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है। यह विरोध अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन देखा गया है, जिसमें न केवल स्थानीय नागरिक बल्कि यूरोपीय देशों के नागरिक भी शामिल हुए।



