देशबड़ी खबर

Air India प्लेन क्रैश पर गुजरात सरकार का पहला रिएक्शन, कहा- शवों को पहचानना मुश्किल, डीएनए टेस्ट से होगी पहचान

Ahmedabad London Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा आज देखने को मिला है। अहमदाबाद से लंदन जा रही विमान टेकऑफ के कुछ ही वक्त बाद हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से कई लोगों की मौत की सूचना है। इस घटना पर गुजरात सरकार ने पहला रिएक्शन देते हुए कहा है कि शवों को पहचान पाना भी मुश्किल है, इसलिए मरने वालों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी। बता दें कि इसी विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे। हालांकि इसपर अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

गुजरात सरकार का पहला रिएक्शन

इस घटना पर गुजरात सरकार ने अपना पहला रिएक्शन देते हुए कहा है कि इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके शवों को पहचान पाना भी मुश्किल है। इसलिए मृतकों के परिजनों को बुलाया गया है। इन शवों की पहचान डीएनए के जरिए की जाएगी। बता दें कि यही विमान 12 जून की सुबह 10.07 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरकर 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचा था। दिल्ली से अहमदाबाद के बीच इस विमान ने AI 423 नंबर से उड़ान भरी थी। इसके बाद आगे जब यही विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरता है तभी वह क्रैश हो गया और उसमें सवार कई यात्रियों की मौत हो गई।

क्या बोले चश्मदीद?

इस हादसे को लेकर एक चश्मदीद ने कहा, ‘माहौल एकदम डर जैसा था, ऐसा लगा जैसे भूकंप आया है। जोरदार आवाज हुआ, जैसे ही बाहर आया तो देखा कि सब धुआं-धुआं है। हमें ये मालूम नहीं था कि प्लेन क्रैश हुआ है। यहां जब आए तब मालूम चला कि प्लेन क्रैश हुआ है। यहां आकर देखा कि प्लेन क्रैश हुआ है और यहां बहुत सारी बॉडी पड़ी हैं।’ बता दें कि इस हादसे के बाद देश व दुनियाभर के नेताओं ने इसपर संवेदना व्यक्त की है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button