देशबड़ी खबर

एयर इंडिया प्लेन क्रैश: विमान में सवार कई लोगों की मौत, अभी तक एक यात्री जिंदा मिला, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर का बयान

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की घटना को लेकर दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के प्लेन में सवार कई लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद के कमिश्नर ने जानकारी दी है कि विमान हादसे में अब तक 1 यात्री जिंदा मिला है। उन्होंने कहा है कि और भी यात्रियों के जीवित होने की संभावना है। बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के प्लेन में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक थे।

जहां विमान क्रैश हुआ वहां बड़ी संख्या में लोग घायल

अहमदाबाद विमान हादसे पर गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया है कि जहां विमान क्रैश हुआ वहां अहमदाबाद सिविल अस्पताल का छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र स्थित है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोग भी घायल हुए हैं। करीब 50 घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। उनका हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

हम गहन जांच करने जा रहे हैं- राम मोहन नायडू

एयर इंडिया विमान क्रैश के मुद्दे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा- “हम इस घटना को लेकर निष्पक्ष और गहन जांच करने जा रहे हैं। हम पता लगाएंगे कि यह घटना क्यों हुई। हमें अभी भी संख्या का पता लगाना है। मैं इस दुखद और भयावह घटना से पूरी तरह हिल गया हूं। मैं अभी भी सदमे की स्थिति में हूं। मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि भाजपा नेता विजय रूपाणी भी वहां मौजूद थे, साथ ही अन्य नागरिक भी थे। इस समय, मैं केवल यात्रियों और उनके परिवारों के बारे में सोच सकता हूं। बचाव कार्यों में कई एजेंसियां ​​लगी हुई हैं। हम हरसंभव मदद कर रहे हैं। हम इस बात की गहराई तक जाएंगे कि यह घटना क्यों हुई।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button