उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बुलडोजर खड़ा मिलता तो शायद इसके पीछे खड़ी होकर पुलिस बच जाती, अखिलेश ने बीजेपी सांसद को लेकर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। लखीमपुर खीरी में सपा मुखिया ने लोक जागरण यात्रा के साथ इसका आगाज किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज में एक सांसद अपने सभी गुंडों के साथ जाकर चौकी में सभी पुलिस बल की पिटाई करता है। अगर ये किसी और ने किया होता ते ये सरकार बुलडोजर चलवा देती। क्यों सरकार सांसद के घर पर बुलडोजर नहीं चलवा रही है?… दिल्ली में बेटियां न्याय मांगते-मांगते थक गईं।

बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि ओडिशा में ट्रिल इंजन भिड़ गए। इस भयावह हादसे में न जाने कितने लोगों की जान गई। सरकार के पास आंकड़ा नहीं है। किसानों के मुद्दो को लेकर सपा सुप्रीमो ने कहा कि जिन कंपनियों के लिए काले कानून लाए गए थे। उन्हीं कंपनियों ने आपका पूरा गेहूं खरीद लिया। अगर सरकार ईमानदार है तो बताइए कितना गेहूं खरीदा, कोई आंकड़ा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की यात्रा को लेकर बीजेपी ने भी हमला बोला है। खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि अखिलेश 2022 में विजय यात्रा पर निकले थे। विजय यात्रा का क्या असर हुआ। अखिलेश यादव को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है। बीजेपी के ऊपर अखिलेश की यात्रा का कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button