अन्य

मोहाना पुलिस टीम को मिली सफलता – दो वाहन चोर गिरफ्तार मोटर साइकिल बरामद

नबी हुसैन - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल सिद्धार्थ नगर। थाना मोहाना पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया । अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में जीवन त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज थाना मोहाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 123/23 धारा 379 भादवि में दो अभियुक्त रिखीराम पुत्र राम सजीवन व शैलेष कुमार पुत्र केसरी निवासीगण रोहूडीला टोला लकड़ा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर को चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो न0-UP55N2144 के साथ भरमी पननी मोड़ से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि0 की वृद्धि कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 01- रिखीराम पुत्र राम सजीवन निवासी रोहूडीला टोला लकड़ा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 20 वर्ष 2. शैलेष कुमार पुत्र केसरी निवासी रोहूडीला टोला लकड़ा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 21 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* एक अदद पैशन प्रो न0-UP55N2144 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 01. उ0नि0 जीवन त्रिपाठी थानाध्यक्ष मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । 02. उ0नि0 अनिरुद्ध सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । 03. उ0नि0 हरेन्द्र कुमार शुक्ल थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । 04. हे0का0 दिनेश चन्द्र यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । 05. हे0का0 रवि कुमार यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button