उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊवाराणसी

काशी में पीएम मोदी ने देर रात सिगरा स्टेडियम का किया निरीक्षण, देखी सुविधाएं

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय क्षेत्र में मंगलवार रात औचक निरीक्षण पर निकल गए. वे देर रात सिगरा स्टेडियम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने बरेका गेस्ट हाउस में रात को विश्राम किया. निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा आरती और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद अचानक से अपने काफिले को टर्न करवा दिया. इसके बाद अधिकारियों में खलबली मच गई. पीएम मोदी का काफिला अचानक से जब सिगरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचा, तो यहां पर निर्माण अधीन स्टेडियम का पीएम मोदी निरीक्षण करने के लिए उतर गए. गाड़ी से उतरते ही अधिकारी दौड़ने भागने लगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दौड़ते हुए स्टेडियम गेट पर पहुंचे. पीएम मोदी के साथ सीएम योगी ने अंदर एंट्री ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमिश्नर कौशल राज शर्मा और स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर के साथ ही अन्य अधिकारियों ने स्टेडियम का मॉडल दिखाने के बाद स्टेडियम के तैयार हिस्सों का निरीक्षण भी करवाया. तैयार हुए इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट स्टेडियम और अन्य स्टेडियम के हिस्से का भी निरीक्षण किया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button