उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में नमाज अदा करने जा रहे टीचर को धारदार हथियार लेकर दौड़ाया, आरोपी बोला-तुम लोग बहुत शोर मचाते हो

लखनऊः राजधानी में मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे टीचर को युवक ने रोक कर जाति सूचक गालियां दी. वहीं, विरोध करने पर धारदार हथियार लेकर दौड़ा लिया. टीचर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

पारा थाना क्षेत्र के काकोरी के रहने वाले मोहम्मद यूनुस ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मदरसे में अध्यापक हैं. बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बाद नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे थे. तभी रास्ते में फतेहगंज पारा निवासी जितेंद्र उन्हें जबरन रोक लिया. इसके बाद जातिसूचक गालियां दीं. कहा तुम लोग शोर मचाते हो. मैंने तुम लोगों के खिलाफ शिकायत की है. तुम लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

शिकायतकर्ता यूनुस ने बताया कि गाली देने से मना किया तो जितेंद्र भड़क गया. इसके बाद वह उसको नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गया. तभी जितेंद्र पीछे से आया और उसने गला पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा. इतना ही नहीं जितेंद्र ने धारदार हथियार जैसा कुछ लेकर दौड़ा भी लिया. अपनी जान बचाने के लिए वह चिल्लाने लगे तो वह भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों को इकट्ठा होता देख जितेंद्र अपने घर में भाग गया और दरवाजा बंद कर पत्थर फेंकने लगा.

एसीपी शकील अहमद ने बताया कि पारा में मदरसे से बच्चों को पढ़ाकर मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे टीचर के साथ युवक ने जातिसूचक गलियां देते हुए धारदार हथियार लेकर दौड़ा लिया था. टीचर यूनुस की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button