बड़ी खबरविदेश

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के हेड क्वॉर्टर समेत 150 ठिकानों को उड़ाया, कई आतंकी ढेर

येरूशलमः इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़ा भीषण हवाई हमला किया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के लक्षित हवाई हमलों में हिज़्बुल्लाह के मुख्यालय, हथियार भंडारण सुविधाओं और रॉकेट लॉन्चरों सहित 150 से अधिक आतंकवादी बुनियादी ढांचे ध्वस्त हो गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में आतंकवादी भी मारे गए हैं। हालांकि अभी इनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इजरायल ने हिजबुल्लाह पर आज यह हमला 1 अक्टूबर को तेल अवीव पर ईरान के हमले के बाद किया है। इजरायल ने अभी ईरान पर भी जवाबी हमले करने की कसम खाई है।

इजरायली सेना ने कहा कि आईएएफ के सहयोग से हमारे सैनिकों ने सटीक-निर्देशित युद्ध-सामग्रियों और गतिविधियों के माध्यम से सीमा के करीब आतंकवादियों का सफाया कर दिया है और हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है। इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह के हेडक्वॉर्टर समेत उसके अन्य बुनियादी ढांचों को नष्ट कर दिया गया है।

इसमें हिजबुल्लाह के रॉकेट लॉन्चर, विस्फोटक भंडार और अतिरिक्त सैन्य उपकरण शामिल हैं, जिन्हें इजरायली सेना ने ढूंढकर नष्ट कर दिया। इजरायली सेना ईरान के हमले के बावजूद लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले करना जारी रखा है। इजरायल की थल सेना भी जमीनी अभियान चला रही है, जिसमें हिजबुल्लाह आतंकियों को ढूंढ़-ढूंढ़कर मारा जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button