देशबड़ी खबर

झारखंड: चम्पाई सोरेन आज लेंगे सीएम पद की शपथ, हेमंत से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाई कोर्ट जाएं

रांची: झारखंड में सियासी उठापटक का अब पटापेक्ष होता हुआ दिख रहा है। नए मुख्यमंत्री के तौर पर चम्पाई सोरेन आज दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच शपथ लेंगे। वहीं इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की रिमांड में भेजने पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन से इस मामले में हाई कोर्ट जाने को कहा है। सोरेन को बृहस्पतिवार को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद उन्हें रांची की बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया था।

ईडी ने कोर्ट से हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने के लिए कहा। वहीं गुरुवार को ही राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण का न्योता दे दिया। चंपई सोरेन आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्हें 10 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। राज्यपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता चम्पाई सोरेन और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को देर रात राजभवन बुलाया और चम्पाई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button