बड़ी खबरविदेश

खालिस्तान समर्थकों ने स्कॉटलैंड में यूके में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में प्रवेश से रो

लंदन: कनाडा के बाद अब यूके में भी खालिस्तानी बेलगाम हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को कुछ खालिस्तान समर्थकों ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया. मीडिया रिपोर्ट में एक खालिस्तान समर्थक के हवाले से यह खबर सामने आयी है.

खालिस्तानी समर्थक ने बताया कि उन्हें पता चला कि दोराईस्वामी अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारा की गुरुद्वारा समिति के साथ एक बैठक करने वाले हैं. इसके बाद वे लोग योजना बना कर वहां पहुंचे. उन्होंने दोराईस्वामी से कहा कि उन्हें गुरुद्वारे में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है. जिसके बाद वह वहां से चले गये. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तान समर्थकों और भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी के बीच थोड़ी बहस भी हुई.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि इस घटना में गुरुद्वारा कमेटी के लोगों की सहमति थी या नहीं. हालांकि, खालिस्तान समर्थकों के मीडिया में प्रकाशित बयानों के मुताबिक उनका कहना है कि वे हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से नाराज हैं. इसके साथ ही भारत और यूके सरकार के बीच संबंधों में बढ़ती गर्माहट भी उन्हें रास नहीं आ रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button