उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बीजेपी की निकाय चुनावों में जीत पर मायावती ने किया वार, Tweet कर लिखा सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग से मिली विजय

लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को करारी हार का सामना करना पड़ा. पिछली बार जहां बसपा के खाते में दो मेयर की सीटें आईं थीं, वह भी हाथ से निकल गईं. नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी बसपा का बुरा हाल रहा. अधिकतर सीटों पर उसे मुंह की खानी पड़ी. रिजल्ट के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साथा. मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी इस हार पर मंथन जरूर करेगी, लेकिन मैं एक बात यह कहना चाहूती हूं कि बीजेपी ने इस चुनाव पर साम-दाम-दंड भेद सभी हथकंडों को अपनाया, तब जाकर उसे जीत मिली. मायावती ने कहा कि ये सभी भली-भांति जानते हैं कि बीजेपी की सरकार सराकरी मशीनरी के दुरुपयोग करने में माहिर है, लेकिन उनको शायद यह नहीं पता कि बसपा इसके खिलाफ चुप नहीं बैठने वाली है.

BSP को वोट करने वालों को शुक्रिया

मायावती ने कहा कि सही समय आने पर बीजेपी को इसका जवाब जरूर दिया जाएगा. वहीं बसपा सुप्रीमो ने चुनाव में बीएसपी का साथ देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया. एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा कि आज हालात ठीक नहीं हैं. तब भी लोगों ने इस विपरीत परिस्थितियों में हमारे उम्मीदवारों को वोट किया. इसके लिए सभी का आभार.

बैलेट पेपर से होना था मेयर का चुनाव- मायावती

मायावती ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव फ्री एंड फेयर नहीं हुआ है. अगर फ्री एंड फेयर होता तो बसपा की तस्वीर कुछ अलग ही निकल कर सामने आती. वहीं मायावती ने इस बात पर जोर दिया कि मेयर चुनाव बैलेट पेपर से कराना था. अगर चुनाव बैलेट पेपर से होता तो बसपा को जरूर जीत मिलती.

इसके साथ ही मायावती ने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया. मायावती ने कहा कि बीजेपी तो जो कर रही है, वो सभी देख रहे हैं. लेकिन, समाजवादी पार्टी भी किसी से कम नहीं है. ये दोनों पार्टियां ही सत्ता का दुरुपयोग करने में माहिर हैं. इसी के दम पर चुनाव जीतती हैं. जब भी दोनों पार्टियां सत्ता में रहती हैं, चुनाव में धांधली कर अधिकतर सीटें अपने नाम करवा लेती हैं और विपक्षी पार्टियां बस देखती रह जाती हैं. इस चुनाव में ऐसा ही हुआ है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button