उत्तर प्रदेशजालौन

जालौन: मिट्टी में मिला दिया! जालौन में UP पुलिस ने 2 बदमाशों को किया ढेर, इंस्पेक्टर भी घायल

जालौन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सिपाही भेदजीत हत्याकांड में फरार बदमाशों की आज दोपहर पुलिस से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया. वहीं एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. मुठभेड़ में उरई इंस्पेक्टर भी गोली लगने से घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बता दें कि अभी चार दिन पहले बीती 10 मई को इन बदमाशों ने ऑन ड्यूटी सिपाही भेदजीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी. सिपाही की हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. जिले के एसपी से लेकर आला अधिकारी तक ने घटनास्थल पहुंचकर मौका-मुआयना किया था. आला अधिकारियों ने एसपी को जल्द से जल्द बदमाशों की तलाश करने को कहा था, तभी से पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी थी.

घेराबंदी होने के बाद बदमाशों ने की फायरिंग

आज उरई कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फैक्ट्री एरिया चौकी क्षेत्र में दोनों बदमाश छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी कर सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की. दोनों ओर से गोलीबारी के दौरान एक बदमाश की पुलिस की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई. वहीं एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल में चल रहा घायल इंस्पेक्टर का इलाज

बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में उरई कोतवाली इंस्पेक्टर गोली लगने से घायल हो गए. वहीं बुलट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से दो सिपाहियों की जान बाल-बाल बच गई. पुलिस ने आनन-फानन में घायल बदमाश और इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बदमाश की मौत हो गई, जबकि घायल इंस्पेक्टर का इलाज चल रहा है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button