उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबरबस्ती

मां, हाथ में मर चुके अपने बेटे की फोटो लेकर पहुँची एसपी ऑफिस

एसपी से मिलकर कहा कि उनके बेटे को हत्यारे आज भी खुलेआम घूम रहे और उन्हे मुकदमा वापस लेने की दे रहे धमकी

मृत बेटे को दो इंसाफ, पुलिस पर नहीं विश्वास – पीड़ित मां
दो माह से पुलिस अफसरों के दफ्तरों का चक्कर काटने को मजबूर
बस्ती। जनपद मे एक मां अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए पिछले दो माह से पुलिस अफसरों के दफ्तरों का चक्कर काटने को मजबूर है। पुलिस अधिकारी इस मां की गुहार सुनने को तैयार नहीं मगर इस मां को पूरा यकीन है कि उसके जज्बे के आगे पुलिस वालो को एक न एक दिन जरूर झुकना पड़ेगा, और उसके बेटे की हत्या करने वाले लोगो को जेल जाएंगे।
ये पूरा मामला कलवारी थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव का मामला है। यहाँ की रहने वाली महिला प्राणदेई इंसाफ के लिए भटक रही है। हाथ में मर चुके अपने बेटे की फोटो लेकर एसपी ऑफिस पहुंची, एसपी से मिलकर कहा कि उनके बेटे को हत्यारे आज भी खुलेआम घूम रहे और उन्हे मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे है, थाने में कई बार शिकायत किया मगर कोई कार्यवाई नही की गई इसलिए आज वे अपनी फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंची है। पीड़ित महिला प्राणदेई ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या उसके ही दोस्तो ने मिलकर कर दिया और उसे सड़क हादसे का रूप देकर पुलिस को गुमराह किया। बताया कि उनके बेटे महेश की हत्या उसके ही दोस्त मुकेश और उसके साथियों ने मिलकर किया है। हत्या के दिन उनके बेटे महेश को बुलाकर ले गए थे, और उसकी हत्या करके धोबहट गांव के पास शव को बाइक के साथ ले जाकर फेंक दिए, कुछ देर बाद जब उन्हे इसकी जानकारी मिली तो वे भी मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर उनके बेटे की चप्पल और गमछा गायब था, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में शरीर के ऊपरी हिस्से पर चोट के सात निशान मिले है, इस मामले में मुकेश, दीपक, विपिन और रणजीत के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ बावजूद दो महीने हो जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।
वही इस मामले को लेकर एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि महेश की संदिग्ध लाश मिली थी, जिस मामले में कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस केस की विवेचना कर रही है, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जा रही है, जल्द ही सुबूत के आधार पर पुलिस विधिक कार्यवाही करेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button