अन्य

नगर पंचायत शोहरत गढ़ के भारत माता चौक पर अतिक्रमण हटाने को लेकर हूए विवाद को लेकर ईओ नवीन कुमार एवं एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने लिया एक्शन। कुणाल जायसवाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर।

आज दोपहर नगर पंचायत शोहरत गढ़ के भारत माता चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुची नगर पंचायत टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत शोहरत गढ़ में अतिक्रमण हटाने को लेकर हूए विवाद ने राजनैतिक रंग ले लिया है। विवाद बढ़ता देख ईओ नवीन कुमार सिंह एवं एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसे लेकर नगर वासियों में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति भारी आक्रोश फैल गया। मामले की नजाकत को देखते हुए एसडीएम ने हिरासत में लिए गए लोगों को समझा बुझाकर छोड़ दिया है । इस समय नगर का हाल सामान्य देखा जा रहा है। जैसा कि सामने देखा गया कि भारत माता चौक पर आ कर नगर पंचायत कर्मी विजय वर्मा द्वारा मार्ग पर रखा गया लकड़ी प्लाई ईंट ट्राली में भर कर ले जाने लगे तभी विजय वर्मा की बेटी ट्रैक्टर पर बैठ कर स्टेरिंग की कमान संभाल ली और नगर पंचायत कर्मियों को बेबस कर दिया। ईओ ने तत्काल सामान ट्राली से उतरवा कर वापस विजय वर्मा को सौंप दिया। तब तक इस विवाद ने राजनैतिक रंग ले लिया मौके पर नगर वासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस मामले पर अधिशाषी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया है कि नगर पंचायत शोहरत गढ़ में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जो लोग सरकारी कार्यवाही में बाधा डालेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों के प्रति नगर वासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button