देशबड़ी खबर

ISIS साजिश मामले में देशभर के 41 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन ISIS की साजिश मामले में आज देशभर के 41 जगहों पर एक साथ रेड मारा है। NIA के अधिकारियों ने कर्नाटक में 1, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे में 9 और भयंदर में 1 स्थान पर तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के बाद पुणे से ISIS आतंकी साजिश मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भारत में नेटवर्क फैला रहा है ISIS

NIA ने छापेमारी के दौरान आतंकियों के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और विदेशी-आधारित आईएसआईएस हैंडलर्स की भागीदारी के साथ एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश भी किया है। एनआईए की जांच में में भारत के अंदर आईएसआईएस की आतंकी विचारधारा का प्रचार करने के लिए कटिबद्ध लोगों के एक जटिल नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस नेटवर्क ने आईएसआईएस के स्वयंभू खलीफा (नेता) के प्रति निष्ठा की शपथ ली और नेटवर्क इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी तैयार कर रहा था। अपने गुर्गों के जरिए इस संगठन का उद्देश्य भारतीय धरती पर आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देना था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button