उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबरराज्य

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री व भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट

कानपुर : मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल के मंडी से इस बार के लोकसभा चुनाव में सियासी रण में हैं. वह वोटरों को साधने की पुरजोर कोशिश में जुटी हैं. इस बीच कानपुर के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया. कुछ ही देर में यह सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी को पकड़ लिया. उसे जेल भेज दिया गया है.

किदवई नगर थाने के लाल कालोनी चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह राघव के अनुसार जूही लाल कालोनी में एक उम्रदराज शख्स अतीक हाशमी रहता है. उसने सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी व अभिनेत्री कंगना रनौत पर धार्मिक और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. पोस्ट में अभिनेत्री को टिकट दिए जाने पर भी अभद्र टिप्पणी की गई थी.

इसके बाद यह सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. कई लोगों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को मामले में अहम जानकारियां मिलीं. पता चला कि यह आपत्तिजनक पोस्ट जूही लाल कालोनी के रहने वाले 50 साल के अतीक हाशमी की आईडी से की गई थी.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व धार्मिक भावनाओं को भड़काने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. बुधवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button