बड़ी खबरविदेश

‘कनाडा में खतरे में हिंदू’, पन्नू की धमकी के बाद भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने दिया बड़ा बयान

टोरंटो: कनाडा के भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने गुरुवार को आगाह किया है कि देश में रह रहा हिंदू समुदाय खालिस्तानी आतंकियों के लिए ‘आसान लक्ष्य’ है। उन्‍होंने हाल ही में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के देश छोड़ने की धमकी पर लोगों को शांत और सतर्क रहने का आग्रह किया है। बता दें कि भारत द्वारा घोषित खालिस्तानी आतंकवादी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी दी है जिससे इस समुदाय के लोगों में डर फैला हुआ है।

‘अधिकांश सिख खालिस्तान समर्थक नहीं’

सांसद चंद्र आर्य ने गुरुवार को एक्स पर एक लंबी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे कनाडा में रह रहे कई हिंदुओं के बारे में पता चला है जो इस धमकी के बाद डरे हुए हैं। मैं कनाडा में रहने वाले हिंदुओं से शांत, लेकिन सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। कृपया स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को हिंदूफोबिया की किसी भी घटना की रिपोर्ट करें।’ आर्य ने कहा कि पन्नु आपस में मिलजुल कर कनाडा में रहने वाले हिंदुओं और सिखों को बांटने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा में रहने वाले अधिकांश सिख खालिस्तान का समर्थन नहीं करते हैं।

आर्य ने ट्रूडो सरकार पर साधा निशाना

आर्य ने कहा कि कई वजहों से कनाडा में रहने वाले अधिकांश सिख सार्वजनिक रूप से खालिस्तान आंदोलन की निंदा नहीं कर सकते, लेकिन वे पूरी तरह देश में रहने वाले हिंदुओं के साथ हैं। भारतीय मूल के कनाडाई सांसद ने कहा कि कनाडा में उच्च नैतिक मूल्य हैं और हम पूरी तरह से कानून के शासन को कायम रखते हैं। उन्होंने ट्रूडो सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि भाषण और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर आतंकवाद का महिमामंडन या किसी धार्मिक ग्रुप को निशाना बनाने वाले हेट क्राइम की इजाजत कैसे दी जा रही है।’

‘खालिस्तानी अपराध करके भी बचे रहते हैं’

प्रधानमंत्री ट्रूडो की ही लिबरल पार्टी से सांसद आर्य ने कहा कि अगर कोई श्वेत वर्चस्ववादी नस्लीय कनाडाई लोगों के किसी ग्रुप पर हमला करता है और इसे हमारे देश से निकलने के लिए कहा जाता है क्योंकि ऐसा न होने पर पूरे देश में गुस्सा भड़क जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि खालिस्तानी नेता हेट क्राइम करके भी यहां बचे रह सकते हैं। आर्य ने कहा कि कनाडा में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग ‘लो प्रोफाइल’ रहते हैं इसलिए उन्हें आसान लक्ष्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस समुदाय की कामयाबी को हिंदू विरोधी तत्व पचा नहीं पा रहे हैं।

आर्य ने खुद के ऊपर हमले का दिया हवाला

कनाडाई सांसद ने खुद के ऊपर हुए हमले का हवाला देते हुए कहा कि कनाडाई संसद पर हिंदू धार्मिक पवित्र प्रतीक ओम् के साथ झंडा फहराने के लिए उन पर बार-बार हमला किया गया है। हिंदू सांसद ने कहा, ‘अपने धर्मों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले दो सुसंगठित समूह हिंदू-कनाडाई समुदाय के नेताओं, हिंदू संगठनों और यहां तक कि मुझ पर भी हमला करते रहे हैं। कनाडा की संसद पर हिंदू धर्म के पवित्र चिन्ह ओम् के साथ झंडा फहराने के लिए मेरे ऊपर पिछले 10 महीने से हमला किया जा रहा है।’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button