देशबड़ी खबर

भाजपा विधायक टी. राजा पर पैगंबर के अपमान का आरोप, सिर तन से जुदा के लगे नारे; पुलिस ने किया अरेस्ट

हैदराबाद: तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह एक बार फिर से मुश्किल में हैं। उनके खिलाफ आज सुबह ही हैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाला बयान देने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा भी भड़क गया है।

हैदराबाद के कमिश्नर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में मुस्लिम इकट्ठा हुए और उन्होंने सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी. राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। गोशामहल सीट से विधायक टी. राजा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे लेकर यह विवाद तेज हुआ है।

इस वीडियो के बाद उनके खिलाफ बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने दबीरपुरा, भवानीनगर, रीनबाजार और मीरचौक पुलिस स्टेशन को घेरकर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टी. राजा सिंह ने कहा था कि आप लोग हमारे भाईयों के गले काटते हो और वीडियो जारी करते हो। सोचो यदि हिंदू भाई भी ऐसा ही करते हैं तो फिर आप लोगों का क्या होगा। उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने कॉमेडी के नाम पर माता सीता और भगवान राम का अपमान किया था।

इन धाराओं में टी. राजा के खिलाफ दर्ज हुआ केस

फिलहाल हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में टी. राजा सिंह के खिलाफ सेक्शन 153A, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले 19 अगस्त को भी टी. राजा सिंह और 4 अन्य लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया था। मुनव्वर फारूकी के शो से पहले यह कदम उठाया गया था। दरअसल टी. राजा सिंह ने कॉमेडियन पर हमले की धमकी दी थी और कहा था कि यदि तेलंगाना सरकार की ओर से शो के लिए परमिशन दी जाती है तो वह उस स्थान को जला देंगे। टी. राजा सिंह ने कहा था कि मुनव्वर फारूकी ने हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाया है और उसे हैदराबाद में शो की अनुमति नहीं दी जा सकती।

कई थानों का घेराव, आधी रात को सड़कों पर जुटी भारी भीड़

फिलहाल राजा सिंह के बयान को लेकर हैदराबाद और तेलंगाना की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। आधी रात से ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और कई थानों का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके अलावा हैदराबाद कमिश्नर के ऑफिस के बाहर भी प्रदर्शन हुआ। यही नहीं ऑफिस के बाहर नमाज भी पढ़ी गई। अब भी कई इलाकों में आंदोलन चल रहे हैं। इस बीच टी. राजा सिंह ने एक और वीडियो जारी कर कहा है कि हर ऐक्शन का रिएक्शन होगा।

बवाल के बीच टी. राजा सिंह ने दी सफाई, एक और वीडियो करेंगे जारी

इस बीच टी. राजा सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को गलत ढंग से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है। क्या हमारे भगवान भगवान नहीं होते हैं। हर ऐक्शन का रिएक्शन होता है। यह बात ध्यान रखनी चाहिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button