पंजाबबड़ी खबर

पंजाब: ‘आप’ ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें किन्हें मिला टिकट

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है, वहीं सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में भी जुटी हैं. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें दो प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए राज कुमार चब्बेवाल को होशियारपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं ‘आप’ ने मालविंदर सिंह कंग को आनंदपुर साहिब से मैदान में उतारा है. इस घोषणा के बाद दोनों उम्मीदवारों के प्रशंसकों में खुशी का माहौल है. कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे हैं.

AAP Candidates Second List

अब तक नौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा: आम आदमी पार्टी अब तक पंजाब की नौ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. इससे पहले राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. ‘आप’ ने फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, संगरूर से गुरुमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह, बठिंडा से गुरुमीत सिंह खुडियन, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर टिकट दिया है. ‘आप’ ने जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को मैदान में उतारा था, लेकिन बाद में उन्होंने ‘आप’ को अलविदा कह दिया और भाजपा में शामिल हो गए.

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पंजाब की सभी सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई थी. इसी तरफ भाजपा भी इस बार पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है, क्योंकि एनडीए की पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन पर बात नहीं बन पाई.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button